Net Exam Pattern 2022
Net Exam Pattern 2022 परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नेट परीक्षा पैटर्न को संशोधित किया गया है।
जिनकी विस्तृत जानकारी उम्मीदवारों को होनी आवश्यक है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए हमने Net Exam Pattern 2022 के पेपर 1 और पेपर 2 की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत पोस्ट में साझा की है।
साथ ही नेट syllabus के बदलाव की जानकारी भी प्रदान करने का प्रयास किया है, क्योंकि छात्रों को परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार ही तैयारी प्रारंभ करनी चाहिए।
पाठ्यक्रम के आधार पर ही अध्ययन सामग्री तैयार करना और विषयों को समझना परीक्षा में सफलता के मूल मंत्र हैं।
आज इस लेख में हमने नेट परीक्षा के पैटर्न तथा पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी साझा की गई है। तो आइए अध्ययन करें और अपनी सफलता सुनिश्चित करें।
UGC Net Exam Pattern 2022
नेट की परीक्षा इस वर्ष आनलाइन मोड यानि कंप्यूटर आधारित टेस्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को संशोधित परीक्षा पैटर्न से परिचित होना चाहिए।
इस उद्देश्य से चलिए सबसे पहले हम परीक्षा पैटर्न की विस्तृत जानकारी प्राप्त करें उसके बाद नेट पाठ्यक्रम को समझेंगे।
पेपर | परीक्षा पैटर्न | प्रश्नों की सीमा | अंक | समय सीमा |
पेपर 1 | सामान्य प्रकृति के प्रश्न जो उम्मीदवार के शिक्षण/ अनुसंधान योग्यता का आँकलन करेंगे। | 50 | 100 | 3 घंटे (180 मिनट) |
पेपर 2 | उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित प्रश्न। | 100 | 200 | दोनों पेपर के लिए |
सम्पूर्ण | 150 | 300 |
महत्वपूर्ण बिन्दु
- प्रत्तेक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को पेपर 1 और 2 में 2 अंक मिलेंगे।
- गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन नही होगा।
- अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नही दिए जाएंगे।
- सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।
- यदि मुख्य परीक्षा के समय कोई प्रश्न गलत या अस्पष्ट पाया जाता है, तो जिस उम्मीदवार ने प्रश्न का प्रयास किया है,
और सही उत्तरों में से एक को चुना है, तो उसे क्रेडिट दिया जाएगा।
- नेट परीक्षा पैटर्न को संशोधित किया गया है। पहले परीक्षा 2 घंटे के लिए दी जाती थी। पेपर 1 और 2 के बीच ब्रेक होता था, किन्तु आगामी परीक्षा में कोई ब्रेक नही होगा।
- नेट परीक्षा अब कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित किया जाएगा।
- उम्मीदवारों को 3 घंटे में 2 पेपर को जवाब देना होगा।
- पेपर 1 सभी के लिए समान होता है इसमें 50 प्रश्न होते हैं।
- पेपर 2 विषय विशिष्ट होगा इसमें 100 प्रश्न होंगे।
- प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगें।
- नेट 2022 में भागीदार बनने के लिए हिन्दी और अंग्रेजी ही एकमात्र विकल्प है।
- विकलांग उम्मीदवार के लिए पेपर 1 और 2 के लिए 25 मिनट का प्रतिपूरक (एक्स्ट्रा) समय अलग अलग प्रदान किया जाएगा।
- जो सदस्य स्वयं परीक्षा देने की स्थिति में नही हैं, वो पूर्व अनुरोध करके एक लेखक की सेवाओं का अनुरोध कर सकते हैं।
विकलांग व्यक्तियों के लिए UGC Net प्रावधान
विवरण | पेपर 1 | पेपर 2 |
प्रश्नों की संख्या | 50 | 100 |
कुल अंक | 100 | 200 |
समय सीमा | 60 मिनट | 120 मिनट |
पीडब्ल्यूडी मुआवजा समय | 25 मिनट | 25 मिनट |
Net Exam Syllabus
उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर करनी चाहिए, क्योंकि उसी के अनुसार अध्ययन सामग्री तैयार करना और विषयों को व्यवस्थित रूप से पढ़ना उत्तम रहता है।
पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी रहने से छात्रों की परीक्षा की तैयारी अच्छी व बेहतर तरीके से करने में सहायता प्राप्त होती है।
आज हम पेपर 1 और 2 का पाठ्यक्रम साझा कर रहे हैं, जो आपकी नेट परीक्षा की तैयारी में पूर्णरूप से सहायक रहेगा।
पेपर 1 पाठ्यक्रम ( Paper 1 Syllabus)
प्रश्नपत्र 1 में ऐसे विषय शामिल हैं, जो उम्मीदवार की शिक्षण और अनुसंधान क्षमता, संज्ञानात्मक क्षमताओं, उच्च शिक्षा प्रणाली में शिक्षण और सीखने की प्रक्रियाओं के बारे में सहायक होते हैं,
क्योंकि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य परीक्षार्थी की शिक्षण एवं शोध क्षमताएं ज्ञात करना है। अत: इसके द्वारा परीक्षार्थियों की शिक्षण तथा शोध अभियोग्यता का आंकलन किया जाना प्रस्तावित है।
परीक्षार्थी से बौद्धिक क्षमताओं के अभिव्यक्ति की अपेक्षा की जाती है। यह भी अपेक्षा की जाती है कि वे सूचना एवं ज्ञान के स्रोतों से भी सामान्यत: अवगत हों।
उन्हें जन पर्यावरण व प्राकृतिक संसाधनों की अन्तर्क्रिया तथा जीवन की गुणवत्ता पर उसके प्रभावों का बोध हो।
इनका वर्णन निम्नानुसार है –
शिक्षण एवं शोध अभियोग्यता
General Paper on Teaching And Research Aptitude

शिक्षण अभिक्षमता (1)
- शिक्षण : प्रकृति, उद्देश्य, विशेषताएं और आधारभूत आवश्यकताएं
- अध्येता की विशेषताएं
- शिक्षण को प्रस्तावित करने वाले कारक
- विधियाँ
- सहायक सामग्री
- मूल्यांकन प्रणाली
अनुसंधान अभिक्षमता (2)
- अनुसंधान : अर्थ, विशेषताएं और प्रकार
- सोपान
- विधियाँ
- नैतिकता
- पेपर, लेख, कार्यशाला, संगोष्ठी, सम्मेलन एवं परिसंवाद
- शोध प्रबंध लेखन : विशेषताएं एवं प्रारूप
अध्ययन बोध (3)
- इसमें एक गद्यांश पर आधारित कुछ प्रश्नों के उत्तर दिए जाने की अपेक्षा होगी।
संचार (4)
- प्रकृति, विशेषताएं, प्रकार, अवरोध
- कक्षा में प्रभावी संचार
तर्क (गणितीय तर्क सहित) (5)
- अंक श्रेणियाँ
- अक्षर श्रेणियाँ
- कूट लेखन, संबंध, वर्गीकरण
युक्तिसंगत तर्क (6)
- तर्कों की संरचना की समझ
- आगमन और निगमन तर्क का विभेदीकरण तथा मूल्यांकन
- शाब्दिक सादृश : शब्द सादृश, व्यावहारिक सादृश्य
- शाब्दिक वर्गीकरण
- युक्तिसंगत तर्क : सरल रेखाचित्रीय संबंध, बहु रेखाचित्रीय संबंध
- वेन रेखाचित्र – विश्लेषणात्मक तर्क
सूचनाओं का विवेचन (7)
- स्रोत, संप्राप्ति एवं विवेचन
- संख्यात्मक एवं गुणात्मक सूचनाएं
- रेखाचित्रण तथा मानचित्रण
सूचना तथा संचार प्रौद्योगिकी (8)
- आई. सी. टी. : अर्थ, लाभ एवं हानि तथा उपयोगिता
- साधारण शब्दावली
- इंटरनेट एवं ई-मेल विधि के मूल तत्व
जन एवं पर्यावरण (9)
- अन्तर्क्रिया
- प्रदूषण का उद्गम
- प्रदूषक एवं जीवन में उनका प्रभाव
- प्राकृतिक एवं ऊर्जा संसाधनों के समुपयोजन का जीवन पर प्रभाव
- प्राकृतिक संकट एवं उनसे बचाव
उच्च शिक्षा प्रणाली : शासन, राजनीति एवं प्रशासन (10)
- भारत में उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान की संस्थाओं की संरचना
- औपचारिक एवं दूरस्थ शिक्षा
- व्यावसायिक / तकनीकी एवं सामान्य शिक्षा
- मूल्य विश्लेषण : शासन
- राजनीति एवं प्रशासन : संकल्पना
- संस्थाएं तथा उनकी अन्तर्क्रिया
पेपर 1 के अंकों का निर्धारण
धारा | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
शिक्षण योग्यता | 5 | 10 |
अनुसंधान योग्यता | 5 | 10 |
अध्ययन बोध | 5 | 10 |
संचार | 5 | 10 |
तर्क | 5 | 10 |
तार्किक विचार | 5 | 10 |
आंकड़ा निर्वाचन | 5 | 10 |
सूचना एवं संचार | 5 | 10 |
जन एवं पर्यावरण | 5 | 10 |
उच्च शिक्षा | 5 | 10 |
सम्पूर्ण | 50 | 100 |
पेपर 2 पाठ्यक्रम चयनित विषय ( Paper 2 Syllabus)
UGC Net परीक्षा का प्रश्नपत्र 2 उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होता है। नेट 2022 में पेपर 2 के लिए 200 अंकों के केवल 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।
इस प्रश्नपत्र में कुल 101 विषयों को सम्मिलित किया गया है। उम्मीदवार को एक विषय का चयन करना होता है।
यह वही विषय होगा जिसमें परीक्षार्थी ने एम. ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। प्रस्तुत पेपर में गहन ज्ञान की आवश्यकता होती है।
विषय के पाठ्यक्रम और नवीनतम परीक्षा पैटर्न की जानकारी अवश्य रखनी चाहिए। समय समय पर होने वाले बदलाव से अपडेट रहना चाहिए।
साथ ही अध्ययन सामग्री व नोट्स स्वयं बनाने चाहिए। ऐसा करने से विषय की पूरी जानकारी तथा पाठ्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारी हो सकेगी।
उपसंहार
आशा करती हूँ कि UGC Net Exam Pattern 2022 की उपरोक्त जानकारी आपकी परीक्षा तैयारी में अवश्य सहायक होगी। आवश्यकता है परीक्षा पैटर्न व पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई करने की।
आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। पोस्ट को पढ़कर प्रतिक्रिया अवश्य प्रदान करें। आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन हैं, तथा आपकी सफलता ही हमारा उद्देश्य है।
महत्वपूर्ण विषयों सामाजिक, धार्मिक तथा मनोवैज्ञानिक आदि से संबंधित लेख पढ़ने के लिए तथा स्वरचित कविताओं का आनंद प्राप्त करने के लिए हमारी अन्य वेबसाईट पर भी विज़िट अवश्य करें।
सभी स्वस्थ रहें, मस्त रहें और सुरक्षित रहें। नमस्कार