UGC NET 2022
UGC NET 2022 की जानकारी आपको लेक्चरर या असिसटेंट प्रोफेसर के रूप में अपना कैरियर बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
यदि आप शोध व रिसर्च तथा पीएच.डी करना चाहते हैं, तो प्रस्तुत पोस्ट आपके लिए पूर्णतया लाभदायी होगा।
आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में किसी भी क्षेत्र की सफलता हमारी जानकारी पर निर्भर करती है,
इसलिए लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाने से पहले उसकी पूरी जानकारी होनी जरूरी है।
सफलता की पहली सीढ़ी जानकारी ही है, यदि आप अपने लक्ष्य की जानकारी रखते हैं तो आपकी सफलता निश्चित है।
UGC NET 2022 की पूरी जानकारी आप तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज मैं प्रस्तुत पोस्ट साझा कर रही हूँ।
इससे पहले मैंने UPSC civil Services 2022 की जानकारी अपनी बेवसाइट पर साझा की है।
प्रस्तुत पोस्ट में आपको UGC NET 2022 परीक्षा की Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ),
Eligibility (पात्रता की शर्तें), Application Form (आवेदन) का तरीका तथा Paper Pattern (पेपर पैटर्न) संबंधी सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
सबसे पहले हम जानेंगे कि UGC NET तथा JRF क्या है, इनका पूरा नाम क्या है? तथा ये किस प्रकार कार्य करते हैं –
UGC NET क्या है –
यू. जी. सी. नेट का पूरा नाम राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा है, जिसे अंग्रेजी में National Eligibility Test (NET) कहते हैं। साधारण भाषा में इसे NTA, UGC या NET भी कहते हैं।
आपकी जानकारी के लिए इनके पूरे नाम दिए जा रहे हैं, जो इसप्रकार हैं –
- NTA – National Testing Agency
- UGC – University Grant Commission
- NET – National Eligibility Test
यह परीक्षा प्रतिवर्ष विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित की जाती है। इसके द्वारा उम्मीदवारों को कॉलेज तथा विश्वविद्यालय स्तर पर शिक्षक बनने का अवसर प्राप्त होता है।
नेट की परीक्षा साल में दो बार जून और दिसम्बर के महीने में होती है, तथा पेपर 3 घंटे का होता है।
यूजीसी नेट की परीक्षा के आयोजन में लगभग 200 से ज्यादा सेंटर बनाए जाते हैं, तथा 76 विषयों में नेट परीक्षा का आयोजन देश भर में चुने हुए विश्वविद्यालय केंद्रों के सहयोग से आयोजित कराता है।
नेट अर्हता प्राप्त उम्मीदवार लेक्चररशिप के लिए पात्र होते हैं, किन्तु कनिष्ठ अनुसंधान अध्येतावृति (JRF) प्रदान करने पर विचार नही किया जाता।
नेट परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन प्रपत्र में इस बात का उल्लेख स्पष्ट रूप से करना होता है कि
वे कनिष्ठ अनुसंधान अध्येतावृति (JRF) तथा लेक्चररशिप (NET) दोनों के लिए पात्रता अथवा केवल लेक्चररशिप के लिए आवेदन कर रहे हैं।
अनुसूचित जातियाँ/ अनुसूचित जनजातियाँ/ दृष्टि विकलांग/ शारीरिक विकलांग उम्मीदवारों को आयोग अपने विवेकानुसार विशेष रियायतें प्रदान करता है।
अब हम जानेंगे कनिष्ठ अनुसंधान अध्येतावृति (JRF) किसे कहते हैं? और इसको प्राप्त करके उम्मीदवार किस प्रकार लाभ उठा सकते हैं –
JRF क्या है –
इसका का पूरा नाम Junior Research Fellowship है। जिसे हिन्दी में कनिष्ठ अनुसंधान अध्येतावृत्ति कहा जाता है।
JRF प्रदान किए जाने के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत यू.जी.सी की Fellowship प्राप्त करने के लिए पात्र होते हैं।
लेकिन यह अनिवार्य हैं कि उम्मीदवार विश्वविद्यालयों / भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थाओं में प्रवेश प्राप्त कर लें।
यह प्रस्ताव JRF अवार्ड का पत्र जारी करने की तिथि से एक वर्ष तक वैध होता है। किन्तु यदि उम्मीदवार ने पहले ही एम. फिल./ पीएच. डी. में प्रवेश ले लिया हो,
तो अध्येतावृत्ति प्रारंभ होने की तिथि नेट परीक्षा के परिणाम की घोषणा करने की या उसमें प्रवेश लेने की तिथि, जो भी बाद में हो, से होती है।
UGC NET तथा JRF दोनों के लिए एक ही फार्म भरना होता है। परीक्षा पाठ्यक्रम भी एक ही होता है। फार्म में दोनों का विवरण इसप्रकार होता है –
- NET
- NET and JRF both

UGC NET 2022 Eligibility (पात्रता की शर्तें)
नेट परीक्षा में पात्रता की कुछ शर्तें निर्धारित की गई हैं, उम्मीदवारों को उनका विशेष ध्यान रखना चाहिए।
- परीक्षा में वही सदस्य बैठने के पात्र होंगें, जिन्होंने यू. जी. सी. निर्दिष्ट एम. ए. डिग्री प्राप्त कर ली है।
- ऐसे उम्मीदवार पात्र होते हैं, जिन्होंने मानविकी तथा सामाजिक विज्ञानों, कंप्यूटर विज्ञान एवं अनुप्रयोगों, इलेक्ट्रॉनिक आदि
विषयों में मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55% अंक प्राप्त किए हों।
- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ शारीरिक व दृष्टि विकलांग वर्ग के उम्मीदवार एम. ए. में 50% अंक प्राप्ति पर भी पात्र बन सकते हैं।
- परीक्षा में शामिल होने के लिए पीएच. डी. डिग्रीधारी सदस्य अंकों में 5% की छूट पाने के पात्र होते हैं।
- उम्मीदवारों को केवल स्नातकोत्तर उपाधि के विषय में परीक्षा देने की सलाह दी जाती है।
- पात्रों से आवेदनप्रपत्र के साथ उनकी पात्रता समर्थन में कोई प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता नही है।
- अर्हता प्राप्त उम्मीदवारों के प्रलेख (educational certificate) नेट प्रमाणपत्र जारी करते समय जाँचे जाते हैं।
- आयोग द्वारा किसी प्रकार की अपात्रता पाए जाने की स्थिति में, उनकी उम्मीदवारी समाप्त की जा सकती है।
आयु सीमा
JRF के लिए उम्र 28 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ शारीरिक व दृष्टि विकलांग वर्गों के उम्मीदवारों
तथा महिला सदस्यों को 5 वर्ष तक की छूट दी जाती है। उपयुक्त प्राधिकारी से प्रमाणपत्र
प्रस्तुत करने पर अधिकतम 5 वर्ष तक की रियायत उन पत्रों पर लागू की जाती है,
जिन्होंने मास्टर डिग्री से सम्बद्ध विषय में अनुसंधान पर यह अवधि व्यतीत की है।
एल. एल. एम. डिग्रीधारी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाती है।
किसी भी आधार पर आयुसीमा में 5 वर्षों से अधिक की छूट नही दी जाएगी। UGC NET के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नही है।
UGC NET 2022 Important Dates आवश्यक तिथियाँ
यू. जी. सी. नेट आवेदनपत्र मार्च 2022 के दूसरे सप्ताह से ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा।
यहाँ आपकी जानकारी के लिए नेट 2022 की महत्वपूर्ण तिथियाँ दी जा रही हैं –
आयोजन दिनांक 2022 | जून सत्र |
पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ | मार्च 2022 दूसरा सप्ताह |
जमा करने की अंतिम तिथि | अप्रैल 2022 का अंतिम सप्ताह |
सुधार विंडो | मई 2022 का पहला सप्ताह |
प्रवेश पत्र उपलब्ध | मई 2022 का तीसरा सप्ताह |
परीक्षा | जून 2022 का पहला सप्ताह |
उत्तर कुंजी की उपलब्धता | जून 2022 का दूसरा सप्ताह |
परिणाम की घोषणा | जून 2022 का चौथा सप्ताह |
आवेदनपत्र प्रक्रिया
आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। उम्मीदवार मार्च 2022 के दूसरे सप्ताह से फार्म भर सकेंगे।
फार्म में दिया जाने वाला विवरण वही होगा जो उम्मीदवार की 10वीं की अंकतालिका में अंकित होगा।
पात्र आवेदन करने से पहले सूचना विवरणिका में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढे।
फार्म भरने की अंतिम तिथि अप्रैल 2022 का अंतिम सप्ताह होगा,
अत: सदस्यों को ऑनलाइन फार्म समय से पहले भर देना चाहिए। उम्मीदवारों को यही निर्देश दिया जाता है
कि वे अपने आवेदन पत्र और शुल्क की रसीद का प्रिन्ट आउट अपने पास जरूर रखें।
आवेदन शुल्क
- सामान्य उम्मीदवार 1000/=
- ई डब्ल्यू एस/ ओबीसी – एन सी एल उम्मीदवार 500/=
- एस सी/ एस टी/ पी डब्ल्यू डी/ ट्रांस जेंडेर उम्मीदवार 250/=
परीक्षा योजना
नेट में दो प्रश्न पत्र होते हैं। इन दो पेपर्स को परीक्षा तिथि के दिन दो अलग सत्र में आयोजित किया जाता है –
पेपर | परीक्षा पैटर्न | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय सीमा |
पेपर 1 | सामान्य प्रकृति के प्रश्न जो उम्मीदवार के शिक्षण/ अनुसंधान योग्यता का आँकलन करेंगें। | 50 | 100 | पेपर 1 व 2 दोनों के लिए 3 घंटे (180 मिनट) |
पेपर 2 | उम्मीदवार द्वारा कहने गए विषय पर आधारित | 100 | 200 |
प्रश्नपत्र – 1 सामान्य प्रकार का होता है, जिसका उद्देश्य उम्मीदवार की अध्यापन/ अनुसंधान अभिरुचि का मूल्यांकन करना होता है।
यह मुख्य रूप से सदस्य की तर्कणा योग्यता, परिज्ञान तथा भिन्न विचारधारा की जाँच करने के लिए तैयार किया जाता है।
प्रश्नपत्र – 2 में उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न होते हैं। प्र
त्तेक परीक्षार्थी को एक प्रश्न पुस्तिका तथा एक उत्तर पत्रक दिया जाता था,
किन्तु अब परीक्षा ऑनलाइन मोड में होनी है तो परीक्षा पैटर्न में कुछ तबदीली आई हैं। जिसका वर्णन ऊपर किया जा चुका है।
जो उम्मीदवार किन्हीं कारणवश प्रथम सत्र की परीक्षा में उपस्थित नही होगा उसे द्वितीय सत्र में प्रवेश नही दिया जाएगा।
प्रश्नपत्र 3 का मूल्यांकन केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए किया जाता है, जो पेपर 1 और 2 में न्यूनतम अर्हक प्राप्त करते हैं।
दृष्टि विकलांग उम्मीदवार ऐसे अभ्यर्थियों के लिए पेपर 1 तथा 2 के लिए अलग अलग 25 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है।
उन्हें ऐसा लेखक दिया जाता है, जो उम्मीदवार से अलग विषय में स्नातक हो और परास्नातक न हो।
परीक्षा का पाठ्य विवरण
सभी प्रश्नपत्रों के लिए पाठ्यविवरण संबंधी आवश्यक सूचना तत्संबंधी परीक्षा केंद्रों द्वारा प्रवेश पत्र के साथ दी जाती है।
परीक्षा की सभी आवश्यक सूचनाएं तथा अपडेट यू. जी. सी की आफ़िशियल वेबसाइट www.ugc.ac.in पर उपलब्ध है।
उम्मीदवारों को निर्देश दिए जाते हैं कि पाठ्यविवरण की जानकारी तथा बदलाव समय समय पर चेक करते रहें।
क्योंकि प्रश्न पत्रों के पैटर्न में बदलाव होते रहते हैं। नवीन पैटर्न वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
उपसंहार
आशा करती हूँ कि प्रस्तुत लेख UGC NET 2022 से संबंधित सूचनाएं एवं जानकारी देने में सहायक रहेगा।
पोस्ट को पढ़ कर अपनी प्रतिक्रिया तथा सुझाव अवश्य प्रदान करें। आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन हैं, तथा आपकी सफलता ही हमारा उद्देश्य है।
सभी स्वस्थ रहें, मस्त रहें और सुरक्षित रहें। नमस्कार
Pingback: Net Preparation | How to start UGC Net Preparation
Pingback: Net Exam Pattern 2022 | UGC Net Syllabus in Hindi