UPSC Civil Services Exam 2022

UPSC Civil Services Exam 2022 | Important Date, Eligibility

UPSC Civil Services Exam 2022  

UPSC Civil Services Exam 2022 के अंतर्गत आज हम यूपीएससी, आईएएस परीक्षा 2022 की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे।

यदि आप भी UPSC की तैयारी कर रहे हैं तो पूरा पोस्ट अवश्य पढे और आवश्यक व सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करें।

क्योंकि पूरी जानकारी ही हमें लक्ष्य की प्राप्ति में मदद करती है। हमारा यह प्रयास आपकी सफलता में जरूर सहायक सिद्ध होगा।

सिविल सेवा की कठिन परीक्षा और वर्तमान प्रतिस्पर्धा के समय में हमें परीक्षा संबंधी पूरी जानकारी रखना अति आवश्यक है।

तो आइए प्रस्तुत पोस्ट के माध्यम से UPSC Civil Services Exam 2022 के परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Date),

पात्रता की शर्तें (Eligibility) तथा पेपर के पैटर्न (Paper Pattern) की पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।

सबसे पहले हम जानेंगे कि यूपीएससी परीक्षा क्या है? इसका पूरा नाम क्या है? और यह किस प्रकार कार्यान्वित होती है-

UPSC परीक्षा क्या है –

UPSC का पूरा नाम Union Public Service Commission है। सिविल सेवा परीक्षा भारत की एक महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा है |

जिसे हिन्दी में संघ लोक सेवा आयोग भी कहा जाता है। यह राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होती है,

जो भारत की केंद्र और राज्य सरकार के अंतर्गत 24 सेवाओं में भर्ती के लिए कार्यान्वित रहती है।

संघ लोक सेवा आयोग एक स्वतंत्र संघठन है। इसकी स्थापना सन् 1926 को हुई थी।

इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है और ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ है।

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा की परीक्षा प्रतिवर्ष तीन चरणों में आयोजित की जाती है।

UPSC Civil Services Exam 2022 भी तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा।

प्रथम चरण -प्रारम्भिक परीक्षा, द्वितीय – मुख्य परीक्षा तथा तृतीय – साक्षात्कार के रूप में पूर्ण किया जाएगा। 

इन सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के आधार पर IAS, IPS, IFS, IRS और ऐसी ही लगभग 24 केन्द्रीय सेवाओं के लिए चुना जाता है।

आपकी जानकारी के लिए उपरोक्त वर्णित परीक्षा पदों के अंग्रेजी और हिन्दी में पूरे नाम दिए जा रहे हैं-

  • IAS – Indian Administrative Service (भारतीय प्रशासनिक सेवा)
  • IPS – Indian Police Service (भारतीय पुलिस सेवा)
  • IFS – Indian Foreign Service (भारतीय विदेश सेवा)
  • IRS – Indian Revenue Service (भारतीय राजस्व सेवा)

हर साल अत्यधिक संख्या में उम्मीदवार UPSC परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं क्योंकि जनता में सिविल सेवा के प्रति अत्यधिक रुचि व लगन है।

यदि आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तो पूरी जानकारी के साथ परीक्षा में भागीदार बनें। सफलता अवश्य मिलेगी।

यदि आप इस अटेम्प्ट में परीक्षा नही देना चाहते या आप अभी और तैयारी करना चाहते हैं , लेकिन अभी से पूरी जानकारी रखे और परीक्षा प्रारूप को समझते हुए प्रश्न पत्रों को हल अवश्य करते रहें।

UPSC Civil Services Exam 2022
UPSC Civil Services Exam 2022 Important Date (महत्वपूर्ण तिथियाँ)

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा UPSC Civil Services Exam 2022 संबंधी महत्वपूर्ण तिथियों को जारी कर दिया गया है।

इस वर्ष 2022 के लिए सिविल सेवा परीक्षा संहिता 12 परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है।

IAS 2022 की परीक्षा कैलेंडर के अनुसार सिविल सेवा के लिए भर्ती प्रक्रिया 2 फरवरी 2022 से शुरू हो गई है। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।

UPSC की प्रारम्भिक परीक्षा 5 जून सन् 2022 को आयोजित की जाएगी। Civil Services Exam 2022 कैलेंडर के अनुसार महत्वपूर्ण तिथियाँ इस प्रकार हैं-

  • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा – प्रारम्भिक परीक्षा – 5 जून 2022
  • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा – मुख्य परीक्षा 16 सितंबर 2022
  • इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा – प्रारम्भिक परीक्षा – 20 फरवरी 2022
  • इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा – मुख्य परीक्षा – 26 जून 2022
  • संयुक्त भूवैज्ञानिक परीक्षा – प्रारम्भिक परीक्षा – 20 फरवरी 2022
  • संयुक्त भूवैज्ञानिक परीक्षा – मुख्य परीक्षा – 25 जून 2022
  • भारतीय वनसेवा परीक्षा – प्रारम्भिक परीक्षा – 5 जून 2022
  • भारतीय वनसेवा परीक्षा – मुख्य परीक्षा – 20 नवम्बर 2022

इसलिए उम्मीदवारों के लिए निर्देश है कि अन्य परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियाँ तथा बदलाव की सूचना प्राप्ति हेतु सक्रिय रहकर आयोग की

वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर नवीनतम अपडेट की जानकारी लेते रहें।

परीक्षा शुल्क

महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / विकलांग वर्ग – निशुल्क

अन्य सभी वर्ग शुल्क – 100/=

आवेदन केवल सिविल सेवा UPSC की वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जा सकता है।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु सीमा 21 से 32 वर्ष तक होनी चाहिए। प्रतिभागी 6 अटेम्प्ट तक परीक्षा में भाग ले सकते हैं। एस सी / एस टी सदस्यों के लिए कोई प्रतिबंध नही है।

UPSC Civil Services Exam 2022 Eligibility (शैक्षिक योग्यता)

किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।

UPSC Civil Services Exam 2022 Paper Pattern

प्रारम्भिक परीक्षा (प्रथम चरण)

मुख्य परीक्षा (द्वितीय चरण)

साक्षात्कार (तृतीय चरण)

प्रारम्भिक परीक्षा (प्रथम चरण)

प्रारम्भिक परीक्षा के दो पेपर होते है और दोनों ही अनिवार्य होते हैं लेकिन मुख्य परीक्षा में पहुँचने के लिए उम्मीदवारों को प्रारम्भिक परीक्षा अटेम्प्ट करना जरूरी होता है।

पेपर                 –         प्रश्नों की संख्या   अंक    समय
पेपर I सामान्य अध्ययन –         100          200     2 घंटे
पेपर II CSAT क्वालिफ़ाइंग –        80          200     2 घंटे

सिविल सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा प्रत्तेक वर्ष प्राय: मई/ जून के महीने में आयोजित की जाती है।

दोनों परीक्षाएं एक ही दिन ली जाती है और दोनों प्रश्न पत्र 400 अंकों के होते हैं।

प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होते हैं। पेपर 1 के लिए प्रत्तेक सही उत्तर पर 2 अंक तथा पेपर 2 के लिए प्रत्तेक सही उत्तर पर 2.5 अंक दिए जाते हैं।

दोनों ही प्रश्न पत्र में गलत उत्तर पर नकारात्मक मारकिंग होती है उसी क्रम में- पेपर I में प्रत्तेक गलत उत्तर पर 0.66 अंक तथा पेपर II में प्रत्तेक गलत उत्तर पर 0.83 अंक काटे जाते हैं।

यदि किन्हीं प्रश्नों का उत्तर नही दिया गया है तो उनके लिए कोई नकारात्मक मारकिंग नही होती है। इनमे पास होने के लिए 33% अंक लाना अनिवार्य है

वरना मुख्य परीक्षा के लिय चयन नही होता है।  दोनों ही प्रश्न पत्रों के लिए निरंतर अध्ययन व अभ्यास करना आवश्यक है।

मुख्य परीक्षा (द्वितीय चरण)

मुख्य परीक्षा के अंतर्गत 9 प्रश्नपत्र शामिल होंगे। जिनमें से दो अर्हता (क्वालिफ़ाइंग) तथा बाकी 7 प्रश्नपत्र निबंधात्मक होंगे।

प्रश्न पत्रों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय निर्धारित होता है। प्रश्नपत्र अंग्रेजी या हिन्दी भाषा में ही निर्धारित किया जाता है।

दो क्वालिफ़ाइंग पेपर 300 अंकों के होते हैं-

  • किसी भी भारतीय भाषा का पेपर – 300 अंक
  • अंग्रेजी भाषा का पेपर – 300 अंक

क्वालिफ़ाइंग पेपर 25% अंकों से पास करना अनिवार्य है तभी बाकी के 7 प्रश्न पत्रों का मूल्यांकन किया जाएगा।

अब हम विस्तार से मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्रों की जानकारी प्राप्त करेंगे –

Paper Pattern क्वालिफ़ाइंग पेपर 1, 2

प्रश्नों के प्रारूप – व्याकरण तथा मूल भाषा से संबंधित प्रश्न

निबंध – 100 अंक

गद्यांश – 60 अंक

संक्षेपण – 60 अंक

अनुवाद – 40 अंक

Paper Pattern प्रश्न पत्र 1

क्वालिफ़ाइंग पेपर के बाद प्रश्न पत्र I में निबंध लेखन संबंधी होता है। निबंध का विषय सामाजिक, बौद्धिक, समसामयिक, संस्कृति अन्य विषयों से संबंधित होता है।

निबंध लेखन में छोटे छोटे वाक्यों का प्रयोग करना चाहिए। अपने लेखन में दिए गए पूरे विषय को कवर करें।

अपनी बात को बिना घुमाए फिराए स्पष्ट रूप से लिखें। भाषा सरल, सहज तथा स्पष्ट होनी चाहिए ताकि लेख सुंदर और आकर्षक प्रतीत हो।

आवश्यता अनुसार ब्लैक व ब्लू पेन का इस्तेमाल करना लेख को आकर्षक बनाता है। इस बात का विशेष ध्यान रखे कि लेख में व्याकरणिक त्रुटि न हो।

Paper Pattern प्रश्न पत्र 2

सामान्य अध्ययन I   

सामान्य अध्ययन I                                 विषय
भारतीय विरासत
संस्कृति
इतिहास
भूगोल एवं समाज
Paper Pattern प्रश्न पत्र 3

सामान्य अध्ययन II

सामान्य अध्ययन II विषय
शासन व्यवस्था
संविधान
सामाजिक न्याय
अंतर्राष्ट्रीय स्थिति
Paper Pattern प्रश्न पत्र 4

सामान्य अध्ययन III

सामान्य अध्ययन III विषय
प्रौद्योगिकी
पर्यावरण रक्षा
जैव विविधता
आर्थिक स्थिति व विकास
आपदा प्रबंधन
Paper Pattern प्रश्न पत्र 5

सामान्य अध्ययन IV

सामान्य अध्ययन IV विषय
अभिव्यक्ति
अभिरुचि
सत्यनिष्ठा
सामाजिक समस्याएं एवं समाधान
नीतिशास्त्र
मनोवृति परीक्षण
Paper Pattern प्रश्न पत्र 6, 7

वैकल्पिक विषय –

प्रश्न पत्र 6 और 7 के लिए उम्मीदवार विषयों की सूची के आधार पर अपने विषय का चुनाव कर सकते हैं। वैकल्पिक विषय से संबंधित विषय में दो प्रश्न पत्र होते हैं।

साक्षात्कार (तृतीय चरण)

परीक्षा पैटर्न का तृतीय व अंतिम चरण है। प्रथम व द्वितीय में अपना स्थान सुनिश्चित करने के बाद उम्मीदवार साक्षात्कार में सम्मिलित होता है।

साक्षात्कार के लिए एक पैनल तैयार किया जाता है। यह 275 अंकों के लिए होता है। पैनल के पास उम्मीदवारों का शैक्षणिक रिकॉर्ड पहले से ही रहता है।

इस प्रणाली में उम्मीदवार के शैक्षणिक, बौद्धिक, सामाजिक गुणों के साथ साथ व्यक्तित्व परीक्षण भी किया जाता है।

साथ ही समसामयिक स्थितियों के ज्ञान का आँकलन भी होता है। उम्मीदवार को सकारात्मक और शांत रहना चाहिए, क्योंकि अशांत मन दिमाग को भी विचलित कर देता है।

साक्षात्कार के समय उम्मीदवार को आत्मविश्वासी भावना से युक्त होना चाहिए। आत्मविश्वास से कही हुई बात सहज ही सबको अपनी ओर आकर्षित कर लेती है।

उम्मीदवार को प्रश्न करने वाले पैनालिस्ट की ओर देखते हुए जवाब देना चाहिए। वाणी सरल, सहज तथा मधुर होनी चाहिए जिससे आपका व्यक्तित्व सुलझा हुआ प्रतीत होता है।

सुलझा व निडर व्यक्तित्व जीवन की व्यक्तिगत एवं कामकाजी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम रहता है।

संयम, धैर्य तथा नियंत्रण विपरीत परिस्थितियों में हमारे सबसे अच्छे मित्र होते हैं इन्हें बनाए रखना चाहिए।  

प्रस्तुत साक्षात्कार में उम्मीदवार की क्षमता, सहजता, ज्ञान तथा ईमानदारी का ही प्रमुख रूप से आँकलन किया जाता है।

इसलिए उम्मीदवारों को यह सुझाव दिया जाता है कि अपने व्यक्तित्व को आकर्षक व प्रभावशाली बनाने का प्रयास करें।

आपके व्यक्तित्व से आत्मविश्वास झलके मगर अहं भाव नही, तभी आप अपने पद की गरिमा को बनाए रख सकते हैं।

उपसंहार     

मैं आशा करती हूँ कि UPSC Civil Services Exam 2022 के उम्मीदवारों के लिए यह पोस्ट बहुत लाभदायी रहेगा।

आप को बताना चाहूँगी की नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार ऑफ़िशियल बेवसाइट पर visit करते रहें ताकि सभी नवीन सूचना आपको मिलती रहें।

वैकल्पिक विषयों की सूची भी बेवसाइट पर उपलब्ध है। विषयों का उचित चुनाव आपकी सफलता में विशेष सहयोग करता है,

इसलिए विषयों का चुनाव अपनी रुचि के आधार पर करें किसी और के विषय चुनाव को अपना आधार न बनाएं। 

UPSC परीक्षा से संबंधित जानकारी, अध्ययन सामग्री और तैयारी के टिप्स के पोस्ट as soon as पॉसिबल साझा करूंगी।

आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन हैं, तथा आपकी सफलता ही हमारा उद्देश्य है। 

सभी स्वस्थ रहें, मस्त रहें और सुरक्षित रहें। नमस्कार

1 thought on “UPSC Civil Services Exam 2022 | Important Date, Eligibility”

  1. Pingback: UPSC Syllabus 2022 in Hindi | UPSC Exam Pattern

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *