UPSC Syllabus 2022 in Hindi
UPSC Syllabus 2022 परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। परीक्षा में सफलता प्राप्ति हेतु पाठ्यक्रम तथा पैटर्न की पूरी जानकारी महत्वपूर्ण होती है।
पैटर्न की जानकारी तथा पाठ्यक्रम की समझ हमारी सफलता में सहायक सिद्ध होती है। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए हमने UPSC Syllabus 2022 तथा यूपीएससी पैटर्न की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत पोस्ट में साझा की है।
छात्रों को परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार ही तैयारी प्रारंभ करनी चाहिए। पाठ्यक्रम के आधार पर ही अध्ययन सामग्री तैयार करना और विषयों को समझना परीक्षा में सफलता के मूल मंत्र हैं।
यूपीएससी परीक्षा के पाठ्यक्रम व पैटर्न की व्यापक समझ होना महत्वपूर्ण है। यह आपको प्रभावी ढंग से अपने समय का प्रबंधन करने की जानकारी प्रदान करता है।
जिससे आपकी तैयारी में और अधिक कुशलता आएगी। उम्मीदवारों को UPSC पाठ्यक्रम का सम्पूर्ण ज्ञान देने के उद्देश्य से ही आज
इस लेख में हमने यूपीएससी परीक्षा के प्रारम्भिक, मुख्य और साक्षात्कार के लिए पैटर्न तथा पाठ्यक्रम का विवरण प्रदान करने का प्रयास किया है।
तो आइए हम UPSC Exam पैटर्न को विस्तार से समझें और Syllabus की जानकारी प्राप्त करें-
UPSC Exam 2022 जानकारी
यूपीएससी परीक्षा 2022 के लिए तीन चरण शामिल हैं – प्रिलिम्स (प्रारम्भिक परीक्षा), मेन्स (मुख्य), और इंटरव्यू (साक्षात्कार)।
इस परीक्षा को IAS परीक्षा के नाम से भी जानते हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा IAS, IPS, IFS तथा अन्य सम्बद्ध सेवाओं के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
मुख्य रूप से UPSC तीन चरणों में सिविल सेवा परीक्षा को आयोजित करता है – प्रारम्भिक, मुख्य, साक्षात्कार।
भारत में सिविल सेवा में शामिल होने के लिए इन तीनों ही चरणों में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को चुना जाता है।
प्रत्तेक चरण में बेहतर उम्मीदवार ही आगे बढ़ता है अत: सभी चरणों को क्वालिफ़ाई करना अनिवार्य है।
UPSC प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा 5 जून और 16 सितंबर 2022 को आयोजित होने वाली है।
UPSC Exam Pattern Prelims (प्रारम्भिक परीक्षा)
यूपीएससी की प्रिलिम्स परीक्षा में 2 पेपर होते हैं। सामान्य अध्ययन 1 और CSAT ( सामान्य अध्ययन पेपर 2)
CSAT क्वालिफ़ाइंग पेपर है। सामान्य अध्ययन के पेपर में प्राप्त अंक UPSC मेन्स के लिए आपके चयन को निर्धारित करते हैं।
इसके अतिरिक्त गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन है। प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से 1/3 गलत उत्तरों के लिए काटा जाएगा।
प्रश्न का उत्तर ना देने की स्थिति में कोई अंक नही कटता है। आइए अब प्रिलिम्स 2022 के परीक्षा पैटर्न को समझें –
प्रश्नपत्र | प्रश्नपत्र का नाम | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय | परीक्षा की प्रकृति |
पेपर 1 | सामान्य अध्ययन वस्तुनिष्ठ | 100 | 200 | 2 घंटे | कटऑफ के लिए स्कोर पर विचार किया जाएगा |
पेपर 2 | सामान्य अध्ययन 2 (CSAT) वस्तुनिष्ठ | 80 | 200 | 2 घंटे | क्वालिफ़ाइंग |
महत्वपूर्ण बिन्दु
- सभी उम्मीदवारों को मेंस के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए सामान्य अध्ययन और CSAT दोनों ही परीक्षाओं में सम्मिलित होना आवश्यक है।
- प्रिलिम्स में प्राप्त अंकों को मेन्स के स्कोर में नही जोड़ा जाएगा।
- प्रारम्भिक परीक्षा सिर्फ स्क्रीनिंग उद्देश्य से होगा।
- प्रश्नपत्र दो भाषाओं में होगा।
- पेपर में हिन्दी एवं अंग्रेजी दो ही भाषाओं को सम्मिलित किया गया है।
- दोनों ही पेपर में गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक मार्किग है।
- प्रश्न वस्तुनिष्ठ यानि MCQ प्रकृति के होंगें।
प्रारम्भिक परीक्षा (प्रिलिम्स) की अंकन योजना
- इस परीक्षा के अंतर्गत सामान्य अध्ययन और एप्टीट्यूड टेस्ट दो पेपर होंगें।
- पेपर 1 और 2 200 – 200 अंक का होगा।
- प्रश्नपत्र 1 सामान्य अध्ययन में प्रत्तेक प्रश्न 2 अंक का होगा।
- पेपर 2 क्वालिफ़ाइंग यानि एप्टीट्यूड टेस्ट होगा जिसमें प्रत्तेक प्रश्न 2.5 अंक का होगा।
- दोनों पेपर 2 – 2 घंटे की अवधि के होंगें।
- प्रारम्भिक परीक्षा के प्रश्न पत्र में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं।
- नकारात्मक अंकन योजना है प्रत्तेक गलत उत्तर के लिए अंक काटे जाएंगें।
UPSC Exam Pattern Mains (मुख्य परीक्षा)
यूपीएससी मेन्स परीक्षा में दो प्रकार के प्रश्नपत्र होते हैं। जैसे – योग्यता और योग्यता रैंकिंग।
पेपर A और पेपर B भाषा का पेपर क्वालिफ़ाइंग होगा। इस प्रश्नपत्र में प्राप्त अंकों को अंतिम स्कोर में नही जोड़ा जाएगा।
अन्य सभी पेपर का मूल्यांकन मेरिट के उद्देश्य से किया जाएगा। आइए मुख्य परीक्षा के पेपर पैटर्न को सारिणी के माध्यम से समझें –
पेपर | विषय | अवधि | अंक | आवंटित समय | पेपर की प्रकृति | पेपर का प्रकार |
पेपर A | अनिवार्य भारतीय भाषा | 3 घंटे | 300 | तीन घंटे | क्वालिफ़ाइंग | वर्णात्मक |
पेपर B | अंग्रेजी | 3 घंटे | 300 | तीन घंटे | क्वालिफ़ाइंग | वर्णात्मक |
पेपर 1 | निबंध | 3 घंटे | 250 | तीन घंटे | मेरिट | वर्णात्मक |
पेपर 2 | सामान्य अध्ययन I | 3 घंटे | 250 | तीन घंटे | मेरिट | वर्णात्मक |
पेपर 3 | सामान्य अध्ययन II | 3 घंटे | 250 | तीन घंटे | मेरिट | वर्णात्मक |
पेपर 4 | सामान्य अध्ययन III | 3 घंटे | 250 | तीन घंटे | मेरिट | वर्णात्मक |
पेपर 5 | सामान्य अध्ययन IV | 3 घंटे | 250 | तीन घंटे | मेरिट | वर्णात्मक |
पेपर 6 | वैकल्पिक I उम्मीदवार द्वारा चुना हुआ विषय | 3 घंटे | 250 | तीन घंटे | मेरिट | वर्णात्मक |
पेपर 7 | वैकल्पिक II | 3 घंटे | 250 | तीन घंटे | मेरिट | वर्णात्मक |

UPSC Mains Syllabus
यूपीएससी मेन्स परीक्षा का पाठ्यक्रम इस प्रकार है –
पेपर A और पेपर B
अंग्रेजी भाषा
- दिए गए गद्यांश की समझ
- सटीक लेखन
- उपयोग और शब्दावली
- लघु निबंध
भारतीय भाषाएं
- दिए गए गद्यांश की समझ
- सटीक लेखन
- उपयोग और शब्दावली
- लघु निबंध
- अंग्रेजी से भारतीय भाषाओं में अनुवाद
पेपर I निबंध
- उम्मीदवारों को कई विषयों पर निबंध लिखने की आवश्यकता हो सकती है।
- उम्मीदवार अपने विचारों को व्यवस्थित ढंग से लिखने का प्रयास करें।
- लेखन संक्षिप्त रूप में लिखें।
- निबंध के विषय से न हटें।
- प्रभावी व उचित अभिव्यक्ति का ध्यान रखें।
पेपर II सामान्य अध्ययन
पेपर II | सामान्य अध्ययन I | भारतीय विरासत और संस्कृति, इतिहास और भूगोल |
पेपर III | सामान्य अध्ययन II | शासन, संविधान, राजनीति, सामाजिक न्याय, अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
पेपर IV | सामान्य अध्ययन III | प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन |
पेपर V | सामान्य अध्ययन IV | नैतिकता, योग्यता, अखंडता |
पेपर VI | वैकल्पिक विषय पेपर 1 | उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय से संबंधित प्रश्न |
पेपर VII | वैकल्पिक विषय पेपर 2 | उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय से संबंधित प्रश्न |
महत्वपूर्ण बिन्दु
- भाषा के पेपर A और B क्वालिफ़ाइंग प्रकृति के हैं, ये आपकी मेरिट निर्धारित नही करेंगे।
- अन्य सभी पेपर के अंकों से आपकी मेरिट तैयार होगी।
- आपका स्कोर कुल 1750 अंकों में से ही होगा।
- अंतिम चयन के दौरान मूल्यांकन किए जाने वाले प्रततेक पेपर में कम से कम 25% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
- उम्मीदवारों को उत्तर पुस्तिका प्रदान की जाएगी।
मुख्य परीक्षा (मेन्स) की अंकन योजना
- उम्मीदवार द्वारा चिन्हित गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक का नकारात्मक अंकन होगा।
- तीन गलत उत्तर के लिए कुल 1 अंक की कटौती की जाएगी।
- जिन प्रश्नों का उत्तर नही दिया जाएगा उनमें नकारात्मक अंकन नही होगा।
साक्षात्कार (इंटरव्यू)
यह प्रक्रिया यूपीएससी परीक्षा पैटर्न का अंतिम चरण है। इस प्रक्रिया में 275 अंक होते हैं, जो अधिकतम अंक 2025 बनाता है।
बोर्ड द्वारा उम्मीदवार के चयन हेतु कुछ गुण निर्धारित किए जाते हैं जिनका समावेश उम्मीदवार के व्यक्तित्व में होना आवश्यक है।
इन गुणों के आधार पर ही परीक्षार्थी का चयन किया जाता है, ये गुण इसप्रकार हैं –
- बौद्धिक तीक्ष्णता
- महत्वपूर्ण सोच
- विश्लेषणात्मक सोच
- सकारात्मकता
- मूल्यांकन कौशल
- संकट प्रबंधन क्षमता
- लीडर शिप
- निडरता
- सत्यता
- बौद्धिक क्षमता
- नैतिक अखंडता
- प्रभावशाली व्यक्तित्व
उपसंहार
प्रस्तुत लेख UPSC 2022 के परीक्षा पैटर्न व पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी प्रदान करता है। जानकारी ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है।
हमारी वेबसाइट आपकी सफलता में सहायक बनने का महत्वपूर्ण प्रयास करती है और करती रहेगी।
पोस्ट को पढ़कर प्रतिक्रिया अवश्य प्रदान करें। आपके सुझाव हमारा मार्गदर्शन हैं, तथा आपकी सफलता ही हमारा उद्देश्य है।
सभी स्वस्थ रहें, मस्त रहें और सुरक्षित रहें। नमस्कार